फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के विकास में भारत ने निभाई है अहम भूमिका : बालकृष्ण

विज्ञापन
श्रीराम नरेश यादव मॉडल सेकेंडरी स्कूल रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका 3 स्वामीनगर ढाकढाई रूपन्देही द् - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल के विकास में भारत ने निभाई है अहम भूमिका : बालकृष्ण
विज्ञापन

नेपाली गृह मंत्री ने रूपनदेही में आयोजित कार्यक्रम में भारत का आभार जताया
सोनौली(महराजगंज)। नेपाल के गृह मंत्री बालकृष्ण ने शनिवार को रूपनदेही में आयोजित कार्यक्रम में भारत का आभार प्रकट किया। कहा कि नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और ढांचागत विकास में भारत के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता।
बालकृष्ण ने शनिवार को श्रीराम नरेश यादव मॉडल सेकेंडरी स्कूल रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका-3 स्वामीनगर, ढाकढ़ाई रूपनदेही द्वारा निर्मित दो मंजिला भवन एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेपाल के विकास में भारत ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों देशों के बीच मधुर संबंध हैं। नेपाल और भारत की भाषा, वेश-भूषा, संस्कृति और त्योहार एक जैसे है। नेपाल के संविधान ने नेपाली लोगों को सत्ता के केंद्र में रखा गया है। हमें नेपाली लोगों को मजबूत और सक्षम बनाकर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नेपाली और भारतीय लोगों के बीच अच्छे संबंध हैं। नेपाल में रहने से कुछ अलग नहीं लगता है। कार्यक्रम में पूर्व जल और स्वच्छता राज्य मंत्री अब्दुल रज्जाक, आरपीपी की केंद्रीय सदस्य स्वाति थापा, आरपीपी के वरिष्ठ नेता दीपक बोहरा, जिला समन्वय समिति रूपनदेही के प्रमुख उमाकांत चापई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें