फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा छह से, आठ टीमें होंगी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा छह से, आठ टीमें होंगी मैदान में
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की टीमों के 192 खिलाड़ी जीत के लिए करेंगे संघर्ष
महराजगंज। नवोदय विद्यालय समिति की क्षेत्र स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा छह व सात सितंबर को छत्रपति शाहू जी महराज स्टेडियम में होगी। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की क्षेत्रीय स्तर की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। आठ टीमों के कुल 192 खिलाड़ी जीत के लिए संघर्ष करेंगे।
नवोदय विद्यालय महराजगंज को इस बार क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। ऐसे में बैडमिंटन खेल में उत्तर प्रदेश के छह व उत्तराखंड के दो क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिले में छह व सात सितंबर को अपने बेहतर खेल से जहां जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगे, वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने की भी जद्दोजहद में जुटेंगे। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में वाराणसी ए, वाराणसी बी, लखनऊ ए, लखनऊ बी, आगरा ए, आगरा बी तथा हरिद्वार ए व हरिद्वार बी टीम के खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

----------
प्रत्येक टीम से प्रतिभाग करेंगे 24 खिलाड़ी
क्रीड़ा प्रभारी अमिताभ सिंह व धैर्या वर्मा ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर व सीनियर संवर्ग की होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम से 24 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बालक व बालिका वर्ग के चार-चार खिलाड़ी सभी वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

----------------
संकुल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के संपन्न होने के बाद अब पूरा ध्यान क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता पर है। भव्य तरीके से आयोजन के लिए सारी तैयारियों को पूरा करा लिया गया है।
राकेश कुमार राय, प्राचार्य नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें