फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के भानगाहा नगर पालिका में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू

विज्ञापन
नेपाल महोतरी जिले में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू जारी,इस दौरान गाँव मे पसरा सन्नाटा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
नेपाल के भानगाहा नगर पालिका में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के महोतरी जिला प्रशासन कार्यालय ने धार्मिक सद्भाव को बिगड़ने से रोकने के लिए जिले के भानगाहा नगर पालिका में अनिश्चित समय के लिए कर्फ्यू बरकरार रखा है। कार्यालय ने बृहस्पतिवार को हुए दंगे को नियंत्रित करने के लिए भंगहा -8 में पडरिया बस्ती के आसपास के क्षेत्रों में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू आदेश जारी किया।
विज्ञापन

मुख्य जिला अधिकारी दीपक कुमार पहाड़ी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां समूहों में लोगों की आवाजाही और अन्य स्थानों से लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। धार्मिक झंडा लगाने को लेकर लोगों के दो पक्षों के बीच झड़प के बाद भड़के तनाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया। उन्होंने राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम जनता से शांति व्यवस्था बनाने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें