नेपाल में चार दिवसीय साइकिल यात्रा का शुभारंभ
सोनौली (महराजगंज)। साइकिल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार शाम नेपाल में भैरहवा के लुंबिनी गेट से मानुंगकोट तक चार दिवसीय साइकिल यात्रा का शुभारंभ गृह मंत्री बालकृष्ण खाड ने की। उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और संबंधित निकायों का ध्यान आकर्षित करने के लिए भैरहवा से तनहुन तक चार दिवसीय साइकिल यात्रा शुरू हुई है।
उन्होंने कहा कि इससे घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यावरण की रक्षा करने में भी मदद मिलेगी। यात्रा के संयोजक राजेश खरेल ने बताया कि भैरहवा से शुरू होकर पल्पा रामपुर होते हुए तनहुन के मानुंगकोट पहुंचेगी। यात्रा पहले दिन भैरहवा से शुरू होकर बुटवल, पल्पा बर्टुंग, आर्यभंजंग, चिदिपानी, हुमिन होते हुए तनहुन के धोबाड़ी पहुंचेगी। दूसरे दिन यात्रा धोबाड़ी से शुरू होकर रामभादेवी मंदिर, तहूं बाजार, बिरकोट, रामपुर होते हुए भीमद बाजार पहुंचेगी। तीसरे दिन वे भीमद बाजार से खैरेनीतार, जमुने भंजंग, चपाघाट होते हुए मानुंगकोट पहुंचेगी। चौथे दिन मानुगकोट से दमौली बाजार में समापन होगा। यात्रा में 16 साइकिल यात्री शामिल हैं।