फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला विकास अधिकारी ऑफिस में घुसकर अभद्रता

Thu, 12 Dec 2024 01:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन स्थित जिला विकास अधिकारी के कार्यालय में घुसकर अभद्र भाषा इस्तेमाल कर शोर शराबा करने वाले दो व्यक्ति कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने इसे गंभीरता से लिया है और कहा कि वह जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे। कार्यालय सुरक्षा में लगे पीआरडी जवान रामसूचित का वेतन बाधित करने का पत्र देर शाम जारी कर दिया गया।
ग्राम्य विकास अभिकरण के अंतर्गत जिला विकास अधिकारी का पद जिले में रिक्त चल रहा है। कार्य निष्पादन के लिए मनरेगा उपायुक्त करुणाकर अदीब को चार्ज दिया गया है। बुधवार की दोपहर विकास अधिकारी के कार्यालय में दो व्यक्ति पहुंचे और विकास अधिकारी के विरुद्ध अभद्र भाषा प्रयोग कर शोर शराबा करने लगे।
विज्ञापन

उस समय जिला विकास अधिकारी अपने चेंबर में नहीं थे। सीडीओ अनुराग जैन ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
पूरी जानकारी और वीडियो फुटेज निकलवाकर जो भी ऐसा दुस्साहस किया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीआरडी जवान के संबंध में पत्र जारी करते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें