फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के दायरे में आया पुलिसचौकी भवन ध्वस्त

विज्ञापन
सक्सेना चौक पर स्थित पुलिस चौकी भवन जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
अतिक्रमण के दायरे में आया पुलिस चौकी भवन ध्वस्त
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर एनएचएआई करा रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जिम्मेदारों ने सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने भवनों को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिम्मेदारों ने नगर के सक्सेना चौक पर चौड़ीकरण में बाधक बने सरकारी भवनों, विद्यालयों व दुकानों पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की चपेट में पुलिस चौकी भवन भी आया। भवनों के ध्वस्त होने के बाद लोग अपने जरूरी सामानों को सहेजते हुए देखे गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में आड़े आने वाले नगर में बने सरकारी भवनों व निजी भवनों को खाली करने के लिए छह सितंबर तक का मौका दिया गया था। कुछ लोगों ने खुद अपने मकान व दुकान खाली कर दिए तो कुछ लोगों ने निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी उसे ध्वस्त नहीं किया। इस बीच शनिवार की सुबह एनएचएआई के जिम्मेदारों ने दो बड़ी जेसीबी मशीन लगाकर सड़क के दोनों तरफ स्थित सरकारी भवनों व दुकानों को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण के दायरे में पुलिस चौकी भवन भी आया। सक्सेना चौक पर स्थित नगर चौकी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत की दुकानों व पुरानी तहसील की दुकानों को भी ध्वस्त करा दिया गया। दुकानों व भवनों के ध्वस्त होने के दौरान मुख्य चौराहे पर लोगों की काफी भीड़ एकत्र रही। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने कहा कि पुलिस चौकी लंबे समय से वहां थी। सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने के कारण पुलिस चौकी भवन टूटने की जानकारी है। उचित जगह देखकर फिर से पुलिस चौकी खोली जाएगी।
विज्ञापन

---------------
काफी देर तक लगा रहा जाम
भवनों को ध्वस्त कराए जाने के दौरान सक्सेना चौक पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। भवनों के ढहने व सामग्रियों के न हटाए जाने से रास्ता संकरा हो गया। जिससे वहां से निकलने के लिए दो पहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों को भी काफी समय लग गया।
विज्ञापन

------------
यातायात कर्मियों को करनी पड़ी मसक्कत
भवन को ध्वस्त किए जाने के दौरान लगे जाम को हटाने में यातायात कर्मियों को काफी मसक्कत करनी पड़ी। सक्सेना चौक से बलिया नाला, सक्सेना चौक से कोतवाली व सक्सेना चौक से दुर्गा मंदिर तक काफी देर तक लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें