फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग

Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को रसोइया फ्रंट समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मानदेय में वृद्धि की मांग उठी। साथ ही पाल्य की व्यवस्था समाप्त कराने के बारे में भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में रसोइयों द्वारा परिषदीय स्कूलों की साफ सफाई के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण भोजन तैयार कर बच्चों को खिलाया जाता है। रसोइयों को उनकी मेहनत के बदले में शासन द्वारा मानदेय में वृद्धि के संबंध में अब तक विचार नहीं किया गया। पाल्य की संख्या के आधार पर रसोइयों की तैनाती हो  रही है। छात्रों की संख्या कम होने पर रसोइयों को निकाल दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि निकाली गईं रसोइयों को काम पर वापस नहीं लिया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान परतावल ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक,  जालंधर प्रसाद, हेवंता, राधिका, अदालती, संगीता, गायत्री, दुर्गावती, श्रीपत, महेश, उर्मिला, माया, मिथिला, कौशल्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें