फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा व आय सीमा बढ़ाई, आधार से लिंक कराना होगा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीफा व आय सीमा बढ़ाई, आधार से लिंक कराना होगा मोबाइल
विज्ञापन

महराजगंज। छात्रों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने वजीफे में बढ़ोतरी कर छात्रों को राहत दी है। साथ ही आय सीमा का दायरा भी बढ़ाया गया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश में वजीफे को लेकर जरूरी जानकारी दी गई है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्रता को पूरा करने वाले छात्रों को अब इसका लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना होगा।
पहले कक्षा 9 एवं 10 में सामान्य, एससी और अन्य वर्ग के आवेदकों के अभिभावकों की आय सीमा दो लाख तक तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर सरकार ने ढाई लाख कर दी है। साथ ही छात्रवृत्ति की राशि भी 2250 से बढ़ाकर 3000 रुपये वार्षिक किया गया है। हालांकि, कक्षा 11 से 12 और इससे ऊपर के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 9 और 10 के छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि 11 से 12 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए इसकी अंतिम तिथि 10 अक्तूबर रखी गई है।
पिछले साल का आंकड़ा
वर्ष 2018-19 में दशम छात्रवृत्ति के लिए 9628 छात्रों को 262.44 लाख रुपये वजीफा दिया गया। वहीं, दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 23761 छात्रों को 1833.19 लाख रुपये छात्रवृत्ति दी गई थी। इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए अवदेन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------
आधार से लिंक कराना होगा मोबाइल
छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को अपने मोबाइल नंबर से आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य होगा। बिना इसके आवेदन नहीं स्वीकार किए जाएंगे। मोबाइल नंबर से आधार लिंक होने के बाद आवेदन और आवेदनकर्ता का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसमें आवेदक के नाम, पिता, पति और लिंग का सत्यापन होगा। इसके बाद आधार से लिंग मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगी। ओटीपी आवेदन में भरने के बाद छात्रवत्ति के फार्म को आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें