फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj IT Survey: आठ सदस्यीय टीम पहुंची उपनिबंधन कार्यालय, रजिस्ट्री की फाइलें खंगालना शुरू

Wed, 17 Sep 2025 12:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

आठ से दस सदस्यीय टीम पिछले दिनों हुई रजिस्ट्री की जांच करवा रही है। टीम में बनारस, गोरखपुर और लखनऊ के सदस्य शामिल हैं। पिछले दिनों ऐसे ही आयकर विभाग की टीम ने गोरखपुर उप निबंधन कार्यालय का भी सर्वे किया था।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने सर्वे शुरू किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह अचानक महराजगंज उपनिबंधन कार्यालय पहुंची। फर्जी पैन से जमीनों की रजिस्ट्री की जांच करने आयकर विभाग की टीम महराजगंज के उप निबंधन सदर महराजगंज कार्यालय पहुंची है। आठ से दस सदस्यीय टीम पिछले दिनों हुई रजिस्ट्री की जांच करवा रही है। टीम में बनारस, गोरखपुर और लखनऊ के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों ऐसे ही आयकर विभाग की टीम ने गोरखपुर के उपनिबंधन कार्यालय में सर्वे किया था।
विज्ञापन

उपनिबंधन कार्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयकर विभाग की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने निबंधन कार्यालय से प्रति वर्ष भेजी गई रजिस्ट्री के रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि गोरखपुर के महानगर क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2025 में बहुत सारी रजिस्ट्री में गलत पैन नंबर दर्ज किए गए हैं।

ऐसी कुल 75 रजिस्ट्री की सूची तैयार की गई जिसमें डेढ़ करोड़ से छह करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें