फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चोरी के कई मामलों का खुलासा नहीं, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्षेत्र में चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदात का खुलासा नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों का मनोबल बढ़ रहा है। वहीं इन वारदात से लोगों में अपने वाहनों के चोरी होने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

छोटका भरवलियां स्थित प्राथमिक विद्यालय में 16 जुलाई, 21 अगस्त और 25 अगस्त 2026 की रातों में तीन बार चोरी हुई। चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर राशन, बर्तन और अन्य सामान चुराया। 10 अक्तूबर को अध्यापक पशुपति चौधरी की बाइक गडौरा चीनी मिल के पश्चिम से चोरी हो गई। यह वारदात लिटिल मैरी गोल्ड विद्यालय गेट के पास हुई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 15 अक्तूबर 2026 की रात नौनियां प्राथमिक विद्यालय से अनाज, बर्तन और म्यूजिक सिस्टम चोरी हुआ।

अन्य वारदातें और पुलिस की कार्रवाई
29 अगस्त 2026 को कम्पोजिट विद्यालय रमपुरवा लालपुर चटिया में रसोईकक्ष का ताला तोड़ा गया। चोरों ने चावल, आटा, चना, मसाला, तेल, सोयाबीन सहित करीब 40 थाली, प्लेट, जग और गिलास चुराए। ग्राम डिगही स्थित मां लक्ष्मी गल्ले की दुकान से कई बोरा राशन चोरी हुआ। 17 अक्तूबर की शाम जमुई कला निवासी धीरज गोंड की बाइक भी चोर चुरा ले गए। लेकिन इनमें से अब तक एक का भी खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत निचलौल के क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें