फुटबाल: सिसवा महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से।
शिविर: परतावल उप केंद्र बिजली बिल सुधार शिविर सुबह 10 बजे से।
गोष्ठी: केएमसी मेडिकल कॉलेज सभागार में फिजियोथरेपी अनुभाग की ओर से गोष्ठी दोपहर दो बजे से।
शिविर: सदर सीएचसी परिसर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर सुबह 10 बजे से।
काम की बात योजना: जिला प्रबंधक विजय प्रताप शर्मा ने बताया कि उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित अनुसूचित जाति के परिवारों को आर्थिक उत्थान के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। नवीन एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को 01 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में संपर्क करें।