बैठक: फरेंदा तहसील सभागार में एसआईआर को लेकर राजनीति दलों की बैठक 2 बजे से।
टीकाकरण: जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रो पर टीकाकरण शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से।
गोष्ठी: समरधीरा चौराहे पर पराली नहीं जलाने को लेकर जागरूकता गोष्ठी दोपहर दो बजे से।
शिविर: पनियरा इंटर कालेज मन्नान विद्यालय में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन 10 बजे से।
काम की बात
टोल फ्री नंबर जारी-
विशेष गहन पुनरीक्षण में आम जन-मानस की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टोलफ्री नंबर-1950 चालू किया गया है। मतदाता को अपना गणना प्रपत्र भरने में कोई समस्या हो अथवा कोई सुझाव है तो वह टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दे सकता है।