फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निष्पक्ष रूप से एसआईआर संपन्न कराएं बीएलओ और बीएलए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को एसडीएम नवीन प्रसाद ने तहसील सभागार में बीएलओ एवं बीएलए के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बीएलओ और बीएलए को आपसी समन्वय के साथ एसआईआर की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र और मतदाताओं के हित में ही चलाया जा रहा है। मतदाताओं को स्वयं जागरूकता का परिचय देते हुए आगे बढ़कर सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि फार्म भरने में किसी तरह की असुविधा हो रही हो तो संबंधित सुपरवाइजर से संपर्क करें। निश्चित रूप से समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कर्ण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र, रमेश गुप्ता, राहुल शर्मा, हरिशंकर जायसवाल, सुनील जायसवाल, बृजेंद्र श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें