फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति ने बच्चों के फंदे से लटकाया, खुद के हाथ की नस काटी- तीनों की मौत; पत्नी महिला एसएसबी जवान

Sun, 08 Mar 2026 03:28 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, महाराजगंज

सार

बेटी कंचन का शव किचन की खिड़की में रस्सी के सहारे लटक रहा था और बेटे अमरेंद्र का शव फंदे से टूटकर नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था, वहीं किचन से सटे कमरे के फर्श पर खून के छीटे थे। पति के बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और उनका भी शव छत के पंखे में कपड़ों से बने फंदे के सहारे झूल रहा था।
विज्ञापन
रोते बिलखते महिला एसएसबी जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल की 66 वीं वाहिनी में तैनात एक महिला एसएसबी जवान के पति और उनके दो छोटे-छोटे बच्चों का शव रविवार की सुबह स्थानीय कस्बे के गांधी नगर वार्ड स्थित उनके ही किराए के कमरे में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी होते ही सीओ अंकुर गौतम एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव मयफोर्स मौके पर पहुंचे और तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, तहसीलदार कर्ण सिंह एवं एसएसबी के भी तमाम अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके की स्थिति को देख आशंका व्यक्त की गई कि महिला के पति ने पहले अपने बच्चों को बेरहमी से फंदे से लटकाया और फिर खुद के हाथ की नस काटकर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक एसएसबी की 66 वीं वाहिनी के मुख्यालय में बतौर सफाईकर्मी तैनात बंदना निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जिला गाजीपुर अपने पति अमरेश कुमार और दो बच्चों कंचन (4) वर्ष एवं अमरेंद्र (3) वर्ष के साथ कस्बे के गांधी नगर वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहती हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बंदना सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी पर चली गईं। कुछ देर बाद उन्हें उनके घर वालों से सूचना मिली कि अमरेश से फोन पर बात हुई है और वह कुछ अनहोनी घटना को अंजाम देने वाला है। बंदना ने बताया कि उन्होंने तत्काल अपने सहकर्मियों और स्वयं 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दिया और वहां से घर के लिए निकल पड़ीं।

हालांकि जब तक लोग पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। बेटी कंचन का शव किचन की खिड़की में रस्सी के सहारे लटक रहा था और बेटे अमरेंद्र का शव फंदे से टूटकर नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था, वहीं किचन से सटे कमरे के फर्श पर खून के छीटे थे। पति के बाएं हाथ की नस कटी हुई थी और उनका भी शव छत के पंखे में कपड़ों से बने फंदे के सहारे झूल रहा था।

यह नजारा देख वहां मौजूद सभी स्तब्ध रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद से ही महिला एसएसबी जवान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एसएसबी जवान के परिजनों को सूचना देते हुए तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जुटाए साक्ष्य
कस्बे के गांधी नगर वार्ड में फंदे से लटकते मिले शवों के घटनास्थल की जांच हेतु थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने जिले की फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से जांच और मुआयना कर आवश्यक सैंपल लिए। साक्ष्य एकत्रित करने के बाद टीम वापस लौट गई। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें