महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला भरोहिया में मगंलवार रात एक महिला की ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले को शांत भंग की कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, चौक थाना क्षेत्र के गांव मधुबनी निवासी सबरुद्दीन ने बेटी की शादी नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा टोला भरोहिया में की है। सबरूद्दीन का आरोप है कि ससुराल के लोग उसकी बेटी की पिटाई करते हैं। मंगलवार को बेटी ने फोन पर सूचना दी कि ससुराल के लोग मारपीट रहे हैं। जानकारी मिलते ही सबरुद्दीन, उनकी पत्नी निशा खातून, बेटा रफीक आजम तथा कमाल भरोहिया गांव पहुंचें। बेटी के घर पर जाने से पहले डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस भी पहुंच गई। सबरुद्दीन ने बताया कि जब पुलिस पहुंचीं तो उनका बेटा रफीक आजम पुलिस के साथ बेटी के घर गया। बेटी के घर पर दामाद, समधी, दामाद के भाई ने उनके बेटे रफीक आजम की पिटाई करने लगे। बेटी को भी मारापीटा। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
...
चार ई-रिक्शा चालकों का चालान
महराजगंज। रेलवे स्टेशन परिसर नौतनवां में बुधवार को अवैध रूप से वाहनों में सवारी भरा जा रहा था। रेलवे सुरक्षा बल चौकी नौतनवां के प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने चार ई-रिक्शा को जब्त कर चालान कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी ने बताया कि रेलवे परिसर में अवैध रूप से ई-रिक्शा में सवारी बैठा रहे चार ई -रिक्शा को जब्त कर चालक सुरेश जायसवाल, राहुल कुमार, करन यादव निवासी नौतनवां, राजेंद्र यादव निवासी सूर्यपुरा थाना परसा मलिक का चालान किया गया है। संवाद
...
गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरफ्तार
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौराहे से गैंगस्टर एक्ट में वांछित घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा टोला हकलहिया निवासी युनुस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी भिटौली के थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने दी। संवाद