फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खिड़कियां टूटीं, पाइप उखड़े व पेयजल व्यवस्था बदहाल

Thu, 08 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला लाइव
विज्ञापन

छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है परेशानी, नियमित सफाई का प्रबंध भी नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महिला अस्पताल के पास संचालित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास की दशा अत्यंत खराब है। छात्रावास की खिड़कियां टूट गई हैं। विद्युत व्यवस्था के लिए लगाए गए पाइप उखड़ गए हैं। दो इंडिया मार्क से निकलने वाला पीला पानी पीने लायक नहीं है।
छात्रावास में रहने के लिए 48 विद्यार्थियों का पंजीकरण है, मगर मानक के मुताबिक उन्हें सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। छात्रावास के 16 कमरे हैं। प्रत्येक कमरे में तीन-तीन विद्यार्थियों को ठहराने की व्यवस्था है। छात्रावास के शौचालय की स्थिति बदहाल है। विद्यार्थियों का आरोप है कि सप्ताह में सिर्फ एक बार शौचालय की सफाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। दोनों इंडिया मार्का हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं। खरीद कर पानी पीना उनकी मजबूरी बनी हुई है।
अमनजीत, स्नातक छात्र
...
शाम के समय छात्रावास परिसर में अंधेरा छाया रहता है। बाहर लगी लाइट खराब है। विभागीय लोगों से कई बार कहा गया, मगर सुधार नहीं किया गया।
विपिन कुमार, स्नातक छात्र
...
शौचालय के बाहर का दरवाजा कई माह से टूटा है। उसे अब तक सही नहीं कराया गया। नियमित रूप से सफाई का प्रबंध भी नहीं है।
सूरज विश्वकर्मा, स्नातक छात्र
...
छात्रावास में विद्युत आपूर्ति के लिए जो पाइप लगाए गए हैं उसका कुछ टूट गया है। नए सिरे से पाइप को लगाने व सुधार करने की आवश्यकता है।
अवनिश, इंटरमीडिएट छात्र
...
कोट
छात्रावास संबंधी समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाता है। पेयजल व प्रकाश संबंधी समस्याओं को दूर कराने के लिए नगर पालिका को पत्र भेजा गया है। अन्य समस्याओं का भी त्वरित निदान किया जाएगा।
प्रवीण कुमार, अधीक्षक छात्रावास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें