फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कबड्डी में बालक वर्ग में नाथनगर, बालिका वर्ग में बलूअहिया विजेता

Sat, 19 Oct 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सोनाड़ी खास में हुआ। शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री गोपाल पासवान ने किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

न्याय पंचायत चौक के समस्त विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी बालक जूनियर स्तर में नाथनगर व बालिका वर्ग में बलुआहिया ने बाजी मारी। खोखो बालक जूनियर स्तर में चैनपुर व बालिका में सोनाड़ी खास की टीम विजेता रही। कबड्डी बालक प्राथमिक स्तर में नाथनगर व बालिका में बलुआहिया की टीम विजेता रही।
खोखो प्राथमिक स्तर बालिका में सोनाड़ी खास व बालक में सोनाड़ी खास की टीम विजेता रही। प्राथमिक स्तर में खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष नंदलाल मोहन, संगठन मंत्री सतीश कुमार गोयल, अजय पटेल, अजय वर्मा, कमलेश वर्मा, शशिकांत, गयासुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें