फरेंदा। पराली जलाने को लेकर जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। बुधवार की शाम तहसील क्षेत्र के भैया फरेंदा में सीओ अनिरूद्ध कुमार व एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने पराली जलती हुए देखा। तत्काल मौके पर पहुंच कर जलती हुई पराली को बुझवा कर किसानों को पराली न जलाने की हिदायत दी।
एसडीएम ने बताया कि सेटलाइट से लगातार पराली जलने की निगरानी की जा रही है। पराली जलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पराली जलाना न सिर्फ विधि विरुद्ध है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। पराली जलने से निकलने वाली गैसें धीमी जहर की तरह काम करती हैं। यह गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक है। स्वस्थ मनुष्य के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना कि एक साथ 100 सिगरेट पीना। किसानों से अपील की गई कि न तो स्वयं पराली जलाएं और न ही किसी को जलाने दें।