आदत सुधारें, समय से पहुंचें दफ्तर
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एसडीएम सत्यम मिश्रा ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। देर से दफ्तर पहुंचने वाले छह कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए आदत सुधार करने को कहा। देर सेे कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के नाम बैकुंठ यादव, अखिलेश पांडेय, मोहम्मद निसार, भोला, विनोद तथा उदय प्रताप हंै।
एसडीएम ने नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो कई स्थानों पर गंदगी तथा नालियां जाम मिलीं। इसके बाद सफाईकर्मियों की टीम बनाकर निचलौल तथा फरेंदा मार्ग पर गंदगी तथा जाम नालियों को साफ कराया। इस दौरान एसडीएम ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सभासद राघवेंद्र मिश्रा, अनिल वर्मा, पप्पू पटेल आदि मौजूद रहे।