कृषि विज्ञान केंद्र बसुली में हुए गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय चंद्रा ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नैनो यूरिया व डीएपी खेती के लिए महत्वपूर्ण है। किसान इसका प्रयोग करकेअपनी खेती को सुरक्षित रख सकते हैं। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने में भी सहभागी बन सकते हैं।
ये बातें कृषि विज्ञान केंद्र बसुली में आयोजित कृषि गोष्ठी मेें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय चंद्रा ने कही। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग करने से किसानों का खर्च भी कम होगा और अच्छी आय प्राप्त होगी। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि नैनो यूरिया का फसल पर छिड़काव पर्यावरण के अनुकूल है।
डॉ. शिवपूजन यादव ने कहा कि किसान जैविक व हरी खाद का प्रयोग करें। इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि नैनो यूरिया के प्रयोग से पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने नैनो यूरिया व डीएपी की उपयोगिता एवं प्रयोग की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।