महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता हो गई थी। परिजनों ने चार मई को थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पनियरा पुलिस ने हरियाणा से किशोरी को खोज निकाला। खुटहां के चौकी प्रभारी राम शंकर चौधरी ने बताया कि किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद