फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में कॅरियर की अपार संभावनाएं : पूर्व विधायक

विज्ञापन
कृषि महाविद्यालय  रामचंद्रही लेदी में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते पूर्व विधायक अवनींद्रना
विज्ञापन
निचलौल। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का आंकलन उस देश की खेती-किसानी की स्थिति से होता है। देश की 70 फीसदी जनसंख्या तो रोजगार के क्षेत्र में खेती-किसानी से ही जुड़ी है। कृषि में भी आधुनिकता आई है। नवीन तकनीकों का प्रसार हुआ है। इन सबके बावजूद आज इस क्षेत्र में युवा शक्ति की कमी है। युवाओं के लिए यहां कॅरियर की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

ये बातें क्षेत्र के रामचंद्रही लेदी स्थित चंपा देवी कृषि महाविद्यालय में सोमवार को बीएसी कृषि सत्र 2023-24 का शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिसवा विधानसभा के पूर्व विधायक अवनींद्रनाथ उर्फ महंथ दूबे ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार ने की।

प्रबंधक विजय नाथ मिश्रा ने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। सचिव अशोक कुमार मिश्रा ने युवाओं के सुनहरे भविष्य व रोजगार के बारे में कृषि से जुड़े तमाम बिंदुओं पर चर्चा करके उन्हें जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण कुमार दुबे ने की। इस अवसर पर सह सचिव कमल कांत चतुर्वेदी, बृजेश मिश्रा, बाल कृष्ण मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें