फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल रोक लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा मधुबनी स्थित बी-पैक्स समिति का बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामजनम वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद, तौल प्रक्रिया और खाद वितरण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने धान तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल रोक लगा दी।
विज्ञापन

अधिकारी ने धान तौल के लिए लगा कांटा, चालन मशीन, अटेंडेंस रजिस्टर और तौल प्रक्रिया का बारीकी से परीक्षण किया। समिति पर 113 बोरी धान की खरीद दर्ज मिली, किन्तु इसके संबंधित कागजात स्थल पर उपलब्ध नहीं थे। कड़ी आपत्ति जताते हुए दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने तथा किसानों से धान की अधिक तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद वितरण के लिए बनाई जा रही पासबुकों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान चन्द्रावती से धान बिक्री के लिए खतौनी अद्यतन कर जोड़ने की आवश्यकता दोहराई गई। वहीं, चन्द्रावती और घूरन की धान तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल रोक लगा दी गई। किसानों से तौल के बाद अंगूठा सत्यापन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुनकर स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि समिति को सभी आवश्यक अभिलेख और दस्तावेज हर समय अपडेट रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें