फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समय रहते साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी एस.चेनप्पा ने क्राइम मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थानाध्यक्षों व साइबर सेल को पूर्ण रुप से प्रशिक्षित व परिपक्व होने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि समय रहते साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशिक्षण के प्रति पुलिस अधिकारियों की गंभीरता पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी थानाध्यक्षों को साइबर प्रशिक्षण प्राप्त करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने केस में पैरवी, ऑपरेशन क्लीन, लंबित मामलों, चोरी, लूट, गैंगस्टर, आईजीआरएस और ऑपरेशन कनविक्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। लगातार 10 बार से आईजीआरएस पोर्टल पर पुलिस के प्रथम स्थान पर रहने पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। डीआईजी ने ई-साक्ष्य, गांडीव पोर्टल, जेएमआईएस पोर्टल और सुदर्शन पोर्टल पर भी विशेष रूप से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें