महराजगंज। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत जनपद के 278 स्कूलों का मिला पौधरोपण लक्ष्य पूरा हुआ अथवा नहीं इसकी पुष्टि नहीं है। डीआईओएस ने 31 अगस्त तक सभी स्कूलों में रोपे गए पौधों की टैगिंग के निर्देश दिए हैं। 31 के बाद जिस स्कूल की टैगिंग नहीं मिलेगी उसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले के 278 स्कूलों को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 15-15 पौधे परिसर में लगवाकर इको क्लब फाॅर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड कराना था। लेकिन संबंधित पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने से स्पष्ट नहीं हो रहा है कि किस स्कूल ने कितने पौधे लगाए हैं। राज्य परियोजना कार्यालय ने इस पर नाराजगी जताई है।