फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बच्चा के जन्म लेते ही नाजायज रिश्ते की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक-विवाहिता से नाजायज संबंध की पोल उस वक्त खुल गई, जब दो वर्ष से मायके में रह रही विवाहिता ने दो दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया। नवजात को लेकर वह युवती पड़ोस के प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी उसे रखने से मुकर गया। मामला पुलिस तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बताया गया है कि युवती और पड़ोस के युवक के बीच वर्षों से प्रेम संबंध रहे। इससे परिजन अनजान थे। तीन वर्ष पूर्व युवती का नेपाल में विवाह कर दिया गया और ससुराल चली गई। मायके लौटने पर पति पर कई आरोप मढ़कर दोबारा ससुराल जाने से मना कर दिया। ससुरालियों ने उसे ले जाने का कई बार प्रयास किया और अंत में संबंध विच्छेद हो गया। बताया गया है कि विवाहिता दो वर्ष से मायके में थी। दो दिन पूर्व उसने बेटे को जन्म दिया। मंगलवार को नवजात को लेकर वह प्रेमी के घर जा बैठी, लेकिन युवक ने उसे रखने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें