फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नियमों की अनदेखी कर सीमावर्ती क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध ट्रांसपोर्ट

Tue, 05 Dec 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में जीएसटी चोरी के लिए सीमावर्ती बाजार नौतनवा, सोनौली और ठूठीबारी में अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं। यहां नियम की अनदेखी कर बिना बिल के दिल्ली, गुजरात, बंगाल, पंजाब और यूपी के औद्योगिक क्षेत्र से माल लाकर बिना कस्टम पास कराए नेपाल पहुंचा दिया जा रहा है। इससे भारत के साथ ही नेपाल सरकार को भी करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सोनौली बॉर्डर पर करीब दो दर्जन से अधिक अवैध ट्रांसपोर्ट हैं, जो रजिस्ट्रेशन के चल रही हैं। ये ट्रांसपोर्टर बिना ई-वे-विल के सामान सोनौली और ठूठीबारी में लाकर फिर उसे पगडंडियों के रास्ते नेपाल भेज दे रहे हैं। इसमें भारत से ट्रेडिंग करने वाले व्यापारी मालामाल हो रहे हैं। अवैध रूप से बॉर्डर तक माल पहुंचाने के लिए उक्त कार्गो सेवा कंपनी पांच प्रतिशत तक कमीशन लेती है। इसमें पचास हजार रुपये से कम के कई बिल जारी किए जाते हैं। इसके लिए ई-वे-बिल की आवश्यकता नहीं होती है। सामान गंतव्य तक पहुंचते ही बिल कैंसिल कर दिया जाता है।



सोनौली कस्टम अधीक्षक एसके पटेल के बताया कि अवैध रूप से चलाए जा रहे ट्रांसपोर्ट और कार्गो के संबंध में सूचना नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






रोडवेज की बसों से पहुंच रहा सामान



सूत्र बताते हैं कि दिल्ली से सोनौली और निचलौल ठूठीबारी तक चलने वाली रोडवेज की बस से उक्त कार्गो कंपनी माल मंगवाती है। इसके बदले विभाग उन्हें पक्की रसीद देती है। माल को रोडवेज चालक इनके गोदाम में उतार देते हैं। तस्करों को फायदा यह होता है कि रोडवेज बसों को रास्ते में जीएसटी के अधिकारी कम चेक करते हैं। इसके कारण जीएसटी चोरी में लिप्त ट्रांसपोर्ट एवं कार्गो सेवा रोडवेज बसों से माल मंगवा कर टैक्स की चोरी कर रहे हैं।



एक रजिस्ट्रेशन पर चल रहे कई गोदाम

सीमावर्ती क्षेत्र में एक रजिस्ट्रेशन पर कई गोदाम बनाकर जीएसटी चोरी का खेल खेला जा रहा है। मुख्य सड़क पर बोर्ड लगाकर बिल का माल रख दिया जाता है, जबकि चोरी के माल को दूसरे गोदाम में रख देते हैं। एक ही रजिस्ट्रेशन पर गोरखपुर, ठूठीबारी, सोनौली, नौतनवा, दिल्ली में ट्रांसपोर्ट संचालित किया जाता है। इसके लिए दो गोदाम बनाए जाते हैं। इसमें विभाग में दूसरे गोदाम और ब्रांच की डिटेल नहीं दी जाती है।



-



कई गांव के रास्ते नेपाल जाते हैं कीमती सामान



सूत्रों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर चावल, गेहूं, धान, चीनी, प्याज सहित उक्त अवैध रूप से चलाए जा रहे ट्रांसपोर्ट और कार्गो सेवा कंपनी से कीमती माल नेपाल तस्करी के लिए भेजे जा रहे हैं। इसमें रविवार को पुलिस ने सोनौली के एक कार्गो में छापा मारा था। सीमावर्ती गांव लक्ष्मीनगर, ठूठीबारी, निचलौल, परसा मलिक, बरगदवा, भगवानपुर, श्याम काट, फरेनिया, हरदी डाली और खनुवा के कुछ ऐसे गांव हैं, जहां से नेपाल जाना आसान है। इसलिए ये रास्ते तस्करी के लिए उपयुक्त हैं। नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के नवलपरासी और रूपनदेही जिले के साथ 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा को जोड़ती है। सोनौली निवासी हरिश्चंद्र ने बताया कि नेपाली व्यापारियों ने भारतीय सीमा के छोटे-छोटे कार्गो और ट्रांसपोर्ट सेवा कंपनी कुछ बेरोजगार युवकों को लेकर संचालित कर रही हैंं। इसमें इनका कीमती माल पहुंचता है, जो कैरियर के माध्यम से इनके नेपाल के गोदाम तक आसानी से पहुंच जाती है। सूत्रों की माने तो नेपाल के भैरहवा के गल्ला मंडी और बुटवल राम मंदिर पथ के दर्जनों कारोबारियों के यहां गोदाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें