फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिता-चाचा ने थी किशोरी की हत्या

Tue, 05 Dec 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/बरगदवा। बरगदवा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की गलत हरकतों से परेशान होकर उसके पिता और चाचा ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। सोमवार को मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की 26 नवंबर को संदिग्ध हालात में उसके घर में शव मिला था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव अपने खेत में दफना दिया था। करीब एक सप्ताह बाद गांव में हत्या की सुगबुगाहट होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शुक्रवार को किशोर का शव निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसके पिता और उसके चाचा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने गला दबाकर हत्या करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि बेटी की गलत हरकतों से परेशान हो गए थे। कई बार उसे समझाया गया, लेकिन उसकी गलत हरकतें बढ़ती ही जा रही थीं। उसकी हरकतों के कारण परिवार की समाज में काफी बदनामी हो रही थी। इस वजह से उसे रास्ते से हटा दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार सिंह ने बताया कि पिता और चाचा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर भेज दिया गया।


चाचा ने बोला मार डालो...तो पिता ने बेटी की जान ले ली

बेटी को मारने से पहले पिता ने पूछा, तुम सुधरोगी या नहीं, लेकिन किशोरी खामोश रही। यह सुनकर पास में मौजूद उसका चाचा भड़क उठा और बोला गला दबाकर मार डालो। इसके बाद चाचा ने उसका हाथ पीछे कर पकड़ लिया। इसके बाद पिता ने उसका गला दबाकर मार डाला। इसके बाद रात में ले जाकर खेत में दफना दिया। गांव में किसी को भनक न लगे इसलिए दोनों समान्य तरीके से रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें