नौतनवा। रोहिन नदी में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर टीम ने मंगलवार की देर रात नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव हनुमानगढ़िया के पास से अवैध बालू खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को बरामद कर सीज कर दिया। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रोहिन नदी के कुंअहवा घाट से अवैध बालू खनन की सूचना मिल रही थी। रात में हनुमानगढ़िया गांव के पास पहुंचे थे। अवैध खनन कर ले जा रही एक बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली दिखी। रोकने पर चालक फरार हो गया। बालू खनन करने के आरोप में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज कर नौतनवा पुलिस को सौंप दिया गया। संवाद