फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन: 5 ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। क्षेत्र में अवैध खनन मामले में कोतवाली पुलिस मंगलवार को पांच ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी मशीन को पकड़कर थाने में ले आई है। कार्रवाई की खबर फैलते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में ग्रामीणों से ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चंदन नदी के समीप अवैध ढंग से मिट्टी का खनन हो रहा है। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कर रही एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ कर थाने लेकर आए। जांच-पड़ताल के दौरान वाहन चालक पुलिस को कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें