फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में तबीयत बिगड़ी तो तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में तबीयत बिगड़ी तो तय करनी पड़ेगी लंबी दूरी
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। बसंतपुर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट के भरोस है। क्योंकि डॉक्टर अस्पताल में समय पर नहीं आते। ऐसा हम नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोग कह रहे हैं। यदि रात के वक्त किसी कि तबीयत खराब हो जाए तो उसे लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पड़ताल में बृहस्पतिवार को पीएचसी में 11:10 बजे फार्मासिस्ट बैजनाथ यादव, वार्ड व्याय श्याम प्रकाश पांडेय अस्पताल पर मौजूद मिले। लेकिन डॉक्टर नहीं आए थे। फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय मरीजों का इंतजार कर रहे थे। चार बेड के इस स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ दवा व मरहम पट्टी की व्यवस्था है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए घुघली जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बसंतपुर गांव के सत्यम कुमार, इशहाक अली, काशी, परसौनी गांव के गौरव, धीरेंद्र आदि ने बताया कि डॉक्टर कभी-कभी आते हैं। दो बजे के बाद यहां सेवा मिलनी बंद हो जाती है। यदि रात में क्षेत्र के लोगों की तबियत खराब हो जाए तो करीब 9 किमी घुघली सीएचसी या कहीं और लेकर जाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत बसंतपुर, मठिया, बास पार मिश्र, ढेकही, जगदीशपुर, बरवा चमयिनिया, बरगदवा माधोपुर, बरवा, खंडेशर, बेलवा, मंगलौर पटखौली, पकड़ी, रामपुर वाल्डीहा सहित कई गांव के लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन अस्पताल की दयनीय व्यवस्था को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा कि यह सरकारी सेवाएं मात्र दिखावा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टर समय से जाते हैं। लोगों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें