फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा में हो दिक्कत तो डायल करें हेल्पलाइन नंबर

Wed, 26 Feb 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दरम्यान विशेष सुविधाओं के विषय में परीक्षार्थियों को जानकारी देने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया है। कहा गया है कि बोर्ड परीक्षार्थियों को कहीं अनावश्यक परीक्षा से रोकने का प्रयास किया जाता है तो परीक्षार्थी बोर्ड के हेल्पलाइन पर संपर्क कर त्वरित मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के दौरान रास्ते में वाहन खराबी अथवा दुर्घटना इत्यादि होने पर परीक्षार्थी अगर सकुशल है तो आसपास के किसी पुलिस जवान से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए निवेदन कर सकता है। परिवहन निगम की बसों से भी परीक्षा केंद्र तक जाने में मदद ली जा सकती है। परीक्षार्थी अगर किसी के खिलाफ परीक्षा से रोकने की शिकायत करता है तो उसके खिलाफ बोर्ड कार्रवाई कर सकता है।
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में किसी तरह की रैली अथवा जुलूस निकालना प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ-साथ सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देश है कि गेट के बाहर परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सुरक्षित रखने के साथ परीक्षा की समाप्ति के बाद परीक्षार्थी को उपलब्ध कराने की व्यवस्था जिम्मेदारी पूर्वक किये जाने का निर्देश दिया है, जिससे परीक्षार्थी का कोई भी सामान गायब न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें