फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हुईं तो तेज होगा आंदोलन

Fri, 21 Sep 2018 12:18 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मांगें पूरी न हुईं तो तेज होगा आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता का छह सूत्री मांगें पूरी कराने के लिए कलेक्ट्रेट के सामने अनशन तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार और जिले के प्रशासनिक अधिकारी जनसमस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन करीब दो माह पहले ही दिया गया था लेकिन अब तक अधिकारियों की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि  जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव व गोरखपुर मंडल के आयुक्त को ज्ञापन भेजकर जन समस्याओं के निराकरण की मांग की। पार्टी के जिला सचिव केएम अग्रवाल ने चेतावनी दी कि समस्याओं जल्द निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान राजकुमार पटेल, राजेंद्र वर्मा, छोटे लाल, प्रहलाद, संजय कुमार, मनोज कुमार, सहाबुद्दीन, प्रभुदयाल सहानी, रामप्रताप, खुर्शीद, अहमद, रामप्यारे, शब्बीर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें