फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोना-चांदी के बढ़े दाम, बाजार नहीं पहुंच रहे खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोना-चांदी की महंगाई के चलते सर्राफा बाजार सन्नाटे में आ गया है। पितृ पक्ष में स्वर्ण आभूषण कम बिकने की वजह से पितृपक्ष से पहले ही भाव गिरने लगते थे। इस बार पितृपक्ष निकट आने के बाद भी सोना ही नहीं चांदी के रेट में भी कोई गिरावट नहीं देखी जा रही है। उल्टे सोना व चांदी के अधिक दाम की वजह से सराफा बाजार में ग्राहक नहीं दिख रहे हैं। सर्राफा कारोबारी विवेक वर्मा ने बताया कि सोना व चांदी के दाम के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ टूट चुके हैं। एक साल में चांदी 25 फीसदी तो सोना का भाव 20 फीसद तक बढ़ गया है। कारोबारी संजय सोनी ने बताया कि 25 अगस्त 2025 के बाजार के मुताबिक चांदी 1.20 लाख प्रति किलो और सोना का 1.03 लाख प्रति 10 ग्राम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें