फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईएमआई कटती है तो जालजासों से सावधान रहें

Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगर आपकी ईएमआई कटती है तो सतर्क रहें। कोई अनजान नंबर से फोन कर लिंक के माध्यम से किस्त जमा करने के लिए कहे तो ऐसा बिल्कुल भी न करें। नहीं तो आपका खाता खाली हो जाएगा और आप हाथ मलते रह जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लोन की किस्त जमा करने या लेट पेमेंट से सिविल खराब होने का झांसा देकर जालसाज खाता खाली करने में लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जालसाज सुबह 10 बजे से पहले ही फोन करते हैं। जल्दबाजी में लोग उनके भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिससे खाते में किश्त जमा करने के बाद बची रकम जालसाज के खाते में चली जाती है। साइबर अपराधी लोन की ईएमआई देने वालों को काॅल करके उन्हें लोन की रुकी ईएमआई देने के लिए फोन पे, गूगल पे या संभावित फर्जी आईडी पर खुलवाए बैंक खाते में जमा करने के लिए कहते हैं।
विज्ञापन


ये बरतें सावधानियां

-लोन ईएमआई के लिए फोन आए तो बैंक में जाकर पता करें, ऑनलाइन लेनदेन न करें।

-सुबह दस बजे से पहले फोन आने पर खुद ही सोच लेना चाहिए कि बैंक खुला ही नहीं होगा।

-किसी को भी ओटीपी या फिर खाते की जानकारी न दें।

-काॅल करने वाले व्यक्ति द्वारा दिए गए फोन पे, गूगल पे व बैंक खाता में ईएमआई के नाम पर कोई भी धनराशि जमा न करें।

-अगर साइबर अपराधी के झांसे में आकर आकर ईएमआई की किश्त के नाम पर धनराशि जमा कर दी गई है तो तत्काल अपने बैंक व साइबर सेल को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें