फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का पुल नहीं तो कांग्रेस करेगी आंदोलन

Fri, 08 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
स्‍थायी पुल के लिए कांग्रेस के साथ गांव वालों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : कुंदन स‌िंह
विज्ञापन
सिसवा बाजार खेसरारी के खैरहवा घाट पर महराजगंज व कुशीनगर को जोड़ने के लिए पुल निर्माण जरूरी है। यदि प्रशासन पुल का निर्माण नहीं कराता है तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। उक्त बातें कांग्रेस नेता ने लोगों के साथ खैरहवा घाट पर कहीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में खेसरारी ग्राम सभा के लोगों ने खैरहवा घाट पर एकजुट होकर पक्के पुल की मांग प्रशासन से की। कांग्रेस नेता का कहना है कि महराजगंज के खेसरारी तथा कुशीनगर के रामपुर गोनहा की जनता ने बांस व बल्ली के सहारे अस्थाई पुल का निर्माण करके अपना काम चला रही है।

कोई बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सरकार या किसी भी बड़े अधिकारी की नजर इस ओर नहीं है। अगर एक सप्ताह में पक्के पुल निर्माण की तरफ सरकार या संबंधित विभाग ने कोई कदम नही उठाया तो गांव वालों की मदद से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संतोष सिंह, राजू  कुमार यादव, जलालुद्दीन अंसारी, बलवंत कुशवाहा, लक्ष्मी, उमेश चंद्र, नंदलाल, भृगुनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें