फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आरोपी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगा ठेकेदार संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के ठेकेदार लल्लन दूबे के साथ विभागीय कार्यालय में हुए दुर्व्यवहार को लेकर शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों ने फरेंदा में बैठक की। संघ के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा की और आरोपी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए संघर्ष करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने अशोभनीय कृत्य किया है। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि ठेकेदार संघ ने काम रोको प्रस्ताव पारित कर किसी भी विकास कार्य में सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें