फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मूर्ति स्थापना के बाद रात भर भजनों पर झूमते रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। निचलौल विकासखंड के ग्राम पंचायत भेड़िया स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। तीसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर विशाल भंडारे के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। धार्मिक आयोजन से पूरा गांव भक्तिमय बना रहा। भजन संध्या में गायक पवन राज, सागर कुमार और राहुल लाल यादव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं गोरखपुर की प्रसिद्ध केसरी-2 झांकी की आकर्षक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर प्रजापति ने किया।
इससे पहले रविवार को कलशयात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ था। गांव के पोखरे से नौ यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। सोमवार को गांव के प्रमुख देवस्थलों काली माई, कोटही माई और ब्रह्म स्थान सहित विभिन्न स्थानों पर डोल भ्रमण किया गया। मंगलवार को मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ तीन दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

पूजन समारोह में हेमराज गौंड, शिवबहादुर चौहान, सुखराम प्रजापति, गंगा सागर चौधरी, सुदामा पटेल, ओमप्रकाश पटेल, इंद्राशन यादव, नंदू विश्वकर्मा और बिहारी यादव यजमान रहे। आयोजन में गजेंद्र पटेल, जवाहिर प्रजापति, किशोर पटेल, राहुल, विनय कुमार, अजय पटेल, सुरेंद्र पटेल, इंद्राशन चौधरी, शिवप्रसाद और परविंद्र पटेल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें