परतावल। स्थानीय श्यामदेउरवां कस्बे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक ने फोन पर डेढ़ क्विंटल मुर्गा ऑर्डर किया, लेकिन अगली सुबह उसे लेने से इन्कार कर दिया। इससे परेशान होकर दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।श्यामदेउरवां बड़हरा बरईपार मार्ग पर मुर्गे का मीट बेचने वाले दुकानदार महमूद अली ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उस व्यक्ति ने बताया कि उसे एक शादी समारोह के लिए डेढ़ क्विंटल मुर्गा चाहिए। दुकानदार ने ग्राहक की बात पर भरोसा कर पूरा माल मंगवा लिया। अगले दिन जब दुकानदार ने ग्राहक को फोन किया तो पहले तो वह टालमटोल करता रहा। ग्राहक ने बहाना बनाते हुए कहा कि अब शादी कैंसिल हो गई है। मुर्गे की जरूरत नहीं है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद