पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन परिजन शव को नीचे उतारकर निचलौल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बरगदवा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सीहाभार निवासी मनोज राजभर (28) सोमवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद कर लिए। नाराज होकर उन्होंने गले में फंदा लगा लिया, जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। उनको निचलौल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत मनोज राजभर के एक पुत्री और एक पुत्र हैं। बरगदवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल की गई है। संवाद