मिठौरा। थाना क्षेत्र के चिउटहा निवासी ओमप्रकाश की बेटी नीलम यादव ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर गोनहा निवासी आरोपी पति, सास-ससुर व देवर समेत सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट की धारा में केस दर्ज किया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन ने दी। संवाद