कोठीभार। सिसवा-घुघुली मार्ग पर लोहेपार में शुक्रवार शाम काको दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सिसवा सीएचसी भिजवाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मोहन (40), मीरा देवी निवासी सिसवा बुजुर्ग व गोलू निवासी मदनपुर भेड़िहारी जनपद कुशीनगर हैं। थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद