कमलेश के पिता रामकिशुन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने और सीने पर चोट के निशान मिले थे। आसपास के लोगों से पूछताछ की पता चला था कि कमलेश निषाद की पत्नी ममता की चाल चलन ठीक नहीं था।
इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवाई तो पता चला कि वारदात वाले दिन उसने सबसे ज्यादा फोन प्रेमी प्रदीप निषाद को किया था। इसी से पुलिस को दोनों पर शक गहरा गया।
इसे भी पढ़ें: प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार: छह साल बाद परिवार में लौटे युगल, घरवालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल
फोन नंबर लिया फिर दोस्ती प्यार में बदल गई
पुलिस के अनुसार कमलेश की पत्नी ममता ने बताया कि कुआचाप निवासी प्रदीप निषाद की उसके गांव हरखपुरा के खजुही में रिश्तेदारी है। वह एक कार्यक्रम में आया था, उसी दौरान उसने मेरा मोबाइल फोन नंबर ले लिया। फोन के माध्यम से प्रेम संबंध हो गया। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
परिवार के लोगों ने जबरदस्ती कमलेश निषाद से शादी कर दी। इसके बाद भी हम दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। इसकी भनक पति कमलेश लग गई थी। उसने निगरानी शुरू कर दी थी। मोबाइल फोन छीन भी लिया था। इससे परेशान रहने लगी थी।