पनियरा। थाना क्षेत्र के मुजुरी निवासिनी शकीबुन निशा ने थाने में तहरीर देकर पति समेत छह पर मारपीट व उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार उसके पति अरशद ने 15 अगस्त को दूसरी शादी कर ली। उसका पति उसकी सास हमीदुन उसके घर आईं और चावल, गेहूं, टुल्लू पंप, दो सिलिंडर, कपड़ा, पैन कार्ड व बच्चों के आधार कार्ड लेकर चली गईं। 20 अगस्त की दोपहर में उसकी सास के साथ जुबैदा, राजिया खातून, सैफ व अबरार आए और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। उसके दो बच्चे 17 व 13 साल के हैं। अब जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष पनियरा आशीष कुमार सिंह ने बताया की मामले में पति अरशद, सास हमीदुन निशा, राजिया, जुबैदा, शैफ व अबरार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद