फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मछली बनाने से इन्कार किया तो गला दबाकर मार डाला

Mon, 03 Apr 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में बोला आरोपी पति, महुअवा शुक्ल गांव में मीना चौहान की घर में मिली थी लाश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा महुअवा शुक्ल में मीना चौहान (33) की मौत की गुत्थी रविवार को सुलझ गई। पुलिस ने हत्यारोपी पति रामअवतार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में था। पत्नी ने मछली बनाने से इन्कार किया तो छाती पर बैठकर गला दबाकर मार डाला। वह अक्सर नोकझोंक करती थी। इससे वह आजिज था।
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी पति रामअवतार उर्फ पिंटू ने पूछताछ में पूरी कहानी सुनाई। उसने बताया कि शुक्रवार की रात में घर पहुंचा। पहले ही शराब पी ली थी। दो शीशी देसी शराब और मछली लेकर घर आया। पत्नी देखते ही आगबबूला हो गई। उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी। वह बोल रही थी काहे, शराब पीकर जिंदगी बर्बाद कर रहे हो। बच्चे बेकार हो जाएंगे। कम से कम उनका ख्याल करके शराब छोड़ दो।
विज्ञापन

रामअवतार ने बताया कि पहले पत्नी को मछली बनाने के लिए कहा लेकिन वह मछली बनाने के बजाय बड़बड़ाने लगी। दिनभर मजदूरी करके घर पहुंचा था। शराब के नशे में था। बेवजह की बात सुनकर गुस्सा आ गया। बगैर कुछ सोचे-समझे उसकी छाती पर बैठकर गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे घर में फंदे से लटका दिया। गांव में शोर मचा दिया कि पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस की जांच-पड़ताल में मेरी करतूत खुल गई।
मृतका मीना चौहान के पिता सूर्यमन चौहान निवासी नगर पंचायत पनियरा लोनिया टोला की तहरीर पर आरोपी दामाद रामअवतार उर्फ पिंटू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।

पहले जमकर मारपीटा फिर गला दबाया
आरोपी रामअवतार ने पुलिस को बताया कि पत्नी को पहले मार-पीटकर बेहाल कर दिया। इसके बाद छाती पर बैठकर गला दबाया तो वह तड़प रही थी। जब तक उसकी मौत नहीं हो गई तब तक छाती पर बैठा रहा।
विज्ञापन


मीना के पिता को नातियों के भविष्य की चिंता
मृतका के पिता सूर्यमन चौहान ने बताया कि अंकुश (8), अंश (6), अभिषेक (5) तीनों नातियों का कैसे गुजर-बसर होगा। उनकी परवरिश को लेकर चिंता है। बेटी की जिंदगी तो समाप्त हो गई। अब नातियों के भविष्य की चिंता सता रही है।
कोट
घटना के बाद से पुलिस टीम जांच में तेजी से जुट गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद पूरी तस्वीर सामने आने के बाद केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें