फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे के मधुवन नगर वार्ड में पति से नाराज एक महिला मंगलवार की दोपहर अपना दुधमुंहा बच्चा लेकर घर के बाहर सड़क पर ही बैठ गई। पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और छीनाझपटी एवं बच्चे को खेत में फेंकने का हाईवोल्टेज ड्रामा देख किसी ने इसकी सूचना नौतनवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता एवं आरक्षी लक्ष्मीशंकर यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपस में कहासुनी हो गई थी। दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें