फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। कुशीनगर के नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड संख्या-15 निवासी खदीजा ने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित खदीजा ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व खुर्शीद निवासी ग्राम बनकटिया थाना श्यामदेउरवां से हुई। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति खुर्शीद ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति खुर्शीद और जेठ सैमुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें