खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र की खरगबरवा निवासी एक महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर पति पर हिस्सा न देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार को खाने के लिए राशन मांगने पर पति ने गालियां देते हुए मारने-पीटने की कोशिश की। मेवाती ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मेरे दो बेटे हैं। मैं बड़े बेटे के साथ रहती हूं। मेरे पति के पास दो एकड़ जमीन है। पति से राशन की मांग की तो उन्होंने देने से मना कर दिया। मैंने थाना नौतनवा में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। 13 अप्रैल को संपतिहा पुलिस चौकी पर बुलाकर सबसे पहले मेरे पुत्र का मोबाइल सिपाहियों ने जब्त करके सुलह करा दिया। इसके बाद जब बुधवार को मैंने राशन मांगा तो गाली देते हुए मेरे साथ मारपीट की कोशिश की गई। संवाद