फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

निचलौल। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में शनिवार रात दहेज की मांग पूरा नहीं होने पर पति ने भाभी के सहयोग से पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस रविवार को मृत नवविवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी पति सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस सोमवार को आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया है कि निचलौल शहर के महाशय मुहल्ला निवासिनी संगीता देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 23 अप्रैल 2023 को बेटी बंदना (23) की शादी बहरौली निवासी इंद्रेश के साथ की थी। शादी के बाद विदाई होने पर बेटी बंदना पति इंद्रेश के साथ ससुराल बहरौली चली गई। जहां पर दान दहेज को लेकर पति और जेठानी प्रताड़ित करते रहते थे। इतना ही नहीं दहेज की मांग पूरा न होने पर वह लोग बेटी को मारते पीटते भी थे। जिसकी जानकारी मिलने पर बीते दिनों पति राजकुमार के साथ बेटी के ससुराल पहुंच उसके पति और जेठानी को समझा बुझाकर लौट आया। इसी बीच रविवार सुबह 7 बजे दामाद इंद्रेश ने फोन कर बताया कि बंदना को सरकारी अस्पताल लाया हूं। जहां पर डॉक्टरों ने बंदना को मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में मृत नवविवाहिता की मां संगीता की तहरीर पर आरोपी पति इंद्रेश और जेठानी पूनम और सास कुमारी देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति इंद्रेश और सास कुमारी देवी को बस स्टेशन से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें