भैरहवा। नेपाल रूपनदेही जिले के बेलहिया के एक होटल में भारत-नेपाल मैत्री संघ की जिला शाखा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी गणेश आर्य व विशिष्ट अतिथि सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल भारत मैत्री संघ का उद्देश्य भारत नेपाल के रिश्ते को मजबूत करना है। दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आपसी रिश्ते को मजबूत रखने की बात कही। नेपाल भारत मैत्री संघ जिलाध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने कहा कि भारत-नेपाल में रोटी-बेटी का रिश्ता है। मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि वासुदेव रुमाल, लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष नेपाल भारत मैत्री संघ दीपक थापा, हेमराज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद